रात में सनी देओल के जुलूस को दूसरे रूट पर ले जाना पड़ा महंगा, दर्ज हुई FIR

Prayagraj news, प्रयागराज। सनी देओल (Sunny Deol) का इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा सीट के लिए हुआ रोड शो विवादों के साथ कानूनी प्रक्रिया में फंस गया है। रोड शो के दौरान रूट बदलने पर भाजपा नेता व आयोजक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में अब कार्रवाई की जा रही है। दरअसल सनी देओल का रोड शो पहले तो कैंसिल हो गया था और बाद जब-जब रोड शो कराया गया तो निर्धारित रूट के बजाय रास्ते में रूट को बदल दिया गया। जिस पर शहर दक्षिणी फ्लाइंग स्क्वॉड टीम प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आचार संहिता का उल्लंघन

आचार संहिता का उल्लंघन

प्रयागराज कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार भाजपा नेता रणजीत सिंह ने सनी देओल के रोड शो के लिये परमीशन ली थी। परमीशन के तहत सनी देओल का रोड शो जानसेनगंज चौराहा, हीवेट रोड, मोतीमहल सिनेमा, मानसरोवर, सुलाकी चौराहा, बहादुरगंज, लोकनाथ, नखासकोना होते हुए आगे जाना था। लेकिन, रोड शो के दौरान इसका रूट बदल दिया गया और रोड शो को जानसेनगंज चौराहे से घंटाघर, अग्रसेन चौराहा, इलाहाबाद इंटर कॉलेज, से हीवेट रोड से ले जाया गया। चूंकि परमीशन के विरूद्ध रोड शो हुआ, इसलिये शहर दक्षिणी फ्लाइंग स्क्वॉयड में तैनात दरोगा किफायत उल्ला खां ने तहरीर देकर नगर कोतवाली में भाजपा नेता रणजीत सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया।

रात में शुरू हुआ रोड शो

रात में शुरू हुआ रोड शो

गौरतलब है कि शनिवार को सनी देओल का रोड शो शाम 5.15 बजे से शुरू होना था लेकिन रायबरेली में तबीयत खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। हालांकि प्रयागराज में इससे भाजपा की काफी किरकिरी होने लगी और माहौल बिगड़ने लगा तो आनन-फानन में सनी को प्रयागराज भेजा गया और दो घंटे देरी से रात साढ़े 7 बजे रोड शो शुरू हुआ। हालांकि दिन में जितनी भीड़ जुटने का अनुमान था उससे भी अधिक भीड़ रात के रोड शो में मिलने से भाजपाई खासे उत्साहित नजर आये।

रायबरेली का कार्यक्रम हुआ रद्द

रायबरेली का कार्यक्रम हुआ रद्द

बॉलीवुड स्टार सनी देओल शनिवार की शाम 7 बजे प्रयागराज पहुंचे। यहां रोड शो कर भाजपा के प्रचार प्रसार में सनी ने जान फूंक दी। सनी के रोड शो ने पूरे शहरी इलाके में अत्याधिक भीड़ जुटाई। भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह पहला मौका था जब किसी रोड शो ने भीड़ के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। यहां आश्चर्य की बात यह थी कि शनिवार को रायबरेली में सनी की तबीयत बिगड़ जाने पर उनका प्रयागराज के रोड शो का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, लेकिन इससे भाजपा का माहौल खराब होने लगा और जमकर किरकिरी शुरू हुई तो आनन-फानन में बीमार सनी देओल को प्रयागराज आना पड़ा। बिना किसी सूचना के जब वह शाम साढ़े 7 बजे सिविल लाइंस इलाके में पहुंचे और एक खुली कार में सवार हुए तो अचानक से माहौल ही बदल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+