बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
प्रयागराज, 02 जुलाई: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी ने गाजीपुर और लखनऊ में दर्ज मुकदमों के आधार पर केस दर्ज किया है। मुकदमे के जरिए मुख्तार की काली कमाई और अवैध संपत्तियों का पता लगाया जाएगा। इससे पहले बाहुबली अतीक अहमद और विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो चुका है।
Recommended Video

मुख्तार पर विधायक निधि में 25 लाख रुपए के गबन का आरोप
मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि में भी 25 लाख रुपए के गबन का आरोप है। मुख्तार की मां, पत्नी और बेटे भी ईडी की जांच के दायरे में आ सकते हैं। देश के कई राज्यों के साथ ही नेपाल में भी मुख्तार की बेनामी संपत्ति होने का आरोप है। ईडी का मानना है कि 49 मुकदमों की जांच करने वाली पुलिस ने मुख्तार अंसारी और गैंग की अवैध संपत्ति का जो आंकलन किया है, वह कम है। मुख्तार अंसारी, उनके परिवार के लोगों और गैंग के सदस्यों की करोड़ों की संपत्ति है। ऐसे में ईडी करोड़ों की नामी-बेनामी अवैध संपत्ति का पता लगाकर कार्रवाई करेगी। मुकदमा दर्ज करने के बाद अब ईडी की टीम बांदा जेल जाकर मुख्तार का बयान दर्ज करेगी। मुख्तार अंसारी इन दिनों बांदा की जेल में बंद है। कोर्ट ने एम्बुलेंस के फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले में मुख्तार की न्यायिक हिरासत 5 जुलाई तक बढ़ा दी है।
राज्य सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप
बीते सोमवार को बाराबंकी जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मुख्तार अंसारी की वीडियो क्रांफ्रेंस के जरिए सुनवाई हुई थी। इस दौरान मुख्तार ने नियमों का हवाला देते हुए कोर्ट से अनुरोध किया कि अन्य जेलों की तरह उसकी बैरक में भी टेलीविजन की सुविधा प्रदान की जाए। अंसारी ने इस मामले में राज्य सरकार पर उसके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश ने अंसारी को पांच जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है, अगली सुनवाई उसी दिन होगी।












Click it and Unblock the Notifications