प्रयागराज में सपा पार्षद के ऑफिस पर बमबाजी, घटना CCTV में कैद

Recommended Video

    प्रयागराज में सपा पार्षद के ऑफिस पर बमबाजी, घटना CCTV में कैद

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार की देर रात समाजवादी पार्टी के पार्षद के कार्यालय पर बमबाजी की गयी। बम फेंकने वाले बदमाश स्कूटी पर सवार थे और घटना को अंजाम देकर वह आसानी से भाग निकले। बमबाजी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो स्कूटी सवार बदमाश बम फेंकते व भागते नजर आये है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

    bombing on the office of sp councillor lodging

    चलती गाड़ी से फेंका बम
    प्रयागराज नगर निगम से सपा पार्षद फजल खान का आफिस करैली थाना क्षेत्र के शम्स नगर इलाके में हैं। बुधवार की रात कार्यालय के अंदर मीटिंग चल रही थी। रात लगभग सवा दस बजे स्कूटी पर दो बदमाश गली से निकलते हुये कार्यालय के सामने पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने कार्यालय पर बम उछाल दिया। बम विस्फोट के बाद तेज धमाका हुआ। थोड़ी देर के लिये कार्यालय के अंदर बैठे लोग घबरा गये, लेकिन अगले कुछ पल तक दुबारा धमाका न होने पर लोग बाहर निकले। हालांकि तब तक बमबाजी करने वाले युवक मौके से भाग निकले।

    CCTV में कैद हुई घटना
    बमबाजी के बाद घटना स्थल से भाग रहे दोनों बदमाशों की पूरी करतूत पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद कर ली है, जिससे बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि भाग रहे बदमाशों को दो महिलाओं ने बेहद ही नजदीक से देखा और वह उनके बेहद करीब से गुजरे। धमाके के बाद महिलाएं भी डर गयी थी और अपने स्थान पर ही खड़ी हो गयी और जब हमलावर उनके पास से गुजरे तो वह उन्हें पहचानने का प्रयास करती रही। फिलहाल इस मामले में पार्षद की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला वर्चस्व व राजनैतिक रंजिश का बताया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+