प्रयागराज कुंभ: संगम में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 12 लोग डूबे
Prayagraj News, प्रयागराज। कुंभ में श्रद्धालुओं से भरी हुई एक नाव शनिवार की सुबह डूब गई। बताया जा रहा है कि नाम में 12 लोग सवार थे। हालांकि मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी लोगों को एंबुलेंस से अस्पातल भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुंभ मेल में शनिवार की सुबह किला घाट से जाते समय में संगम के पास एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार 12 लोग सवार थे। यहां पर चीख-पुकार मचने पर मौके पर तैनात एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सभी को बचा लिया। इन सभी को बोट एम्बुलेंस से इलाज के लिए मेला परिसर के अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नाव की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि हादसा दो नावों के टकराने के कारण हुई है। इस हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications