डी-कंपनी से आया फोन, बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि को दी उड़ाने की धमकी

Prayagraj news, प्रयागराज। यूपी के कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि फोन करने वाले शख्स ने खुद को डी कंपनी का मेंबर बताया है। दाउद इब्राहिम से तार जुड़ने के कारण मामले में पुलिस तुरंत सक्रिय हुई तो फोन करने वाले की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई है। कौशांबी पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है। धमकी किस कारण से दी गई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन धमकी करने वाले ने कहा है कि घर से बाहर निकलते ही उड़ा दिए जाओगे।

थाने के अंदर सिपाही को दी धमकी

थाने के अंदर सिपाही को दी धमकी

कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि प्रदीप चंद गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता मूरतगंज में रहते हैं। रात में उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दाउद इब्राहिम का आदमी बताते हुए प्रदीप को जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप धमकी के बाद सीधे थाने पहुंचे और तभी फिर से मोबाइल पर फोन आ गया। प्रदीप ने फोन थाने में तैनात सिपाही को दिया तो सिपाही ने धमकी देने वाले से बात की और अपना परिचय दिया। इस बार धमकी देने वाले ने सिपाही को भी धमकी दी कि वह प्रदीप का साथ ना दे नहीं तो दोनों की हत्या कर दी जाएगी।

दिल्ली पहुंची कौशांबी पुलिस

दिल्ली पहुंची कौशांबी पुलिस

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई और मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया तो धमकी देने वाले की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई। आनन-फानन में जांच के लिए टीम गठित की गई और उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जो अब दिल्ली में स्थानीय पुलिस की मदद से धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

दूसरी बार सांसद चुने गए विनोद सोनकर

दूसरी बार सांसद चुने गए विनोद सोनकर

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद विनोद सोनकर लगातार दूसरी बार कौशांबी से सांसद चुने गए हैं। इस बार उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज व राजा भैया की पार्टी के पासी पूर्व सांसद शैलेंद्र को हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+