इलाहाबाद से रीता जोशी और फूलपुर से केशरी देवी ने खिलाया कमल, 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से दोनों जीतीं

Allahabad news, इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा सीट पर उम्मीद के मुताबिक ही भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया और यहां पर घोषित किए गए दोनों प्रत्याशी पार्टी की उम्मीद पर खरे उतरे। इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर से केशरी देवी पटेल ने बड़े अंतर से गठबंधन प्रत्याशियों पर जीत हासिल की। देश की सबसे हॉट सीटों में शुमार यह दोनों सीटें भाजपा की प्राथमिकता पर रही और यहां सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया, फिर सबसे अधिक रैली व प्रचार करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। दोनों प्रत्याशी भारी वोटों से जीत गए हैं।

BJP kesari devi patel huge record win on phulpur seat

कितने मिले वोट
देश को पहला प्रधानमंत्री देनी वाली फूलपुर लोकसभाा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 5,44,701 वोट मिले हैं। जबकि गठबंधान प्रत्यााशी पंधारी यादव को 3,72,733 वोट मिले। केशरी देवी ने फूलपुर में 1 लाख 71 हजार 968 वोटों के भारी अंतर से गठबंधन प्रत्याशी पर बढ़त हासिल करते हुए जीत गईं। खास बात यह है कि केशरी देवी पटेल ने काउंटिंग के शुरुआती चरण यानी पहले चरण से ही बढ़त बनाई थी, जो आखिरी समय तक जारी रही। किसी भी चरण में पंधारी यादव उनसे आगे नहीं निकल सके। केशरी देवी को हर विधानसभा से 1 लाख से अधिक वोट मिले हैं और उनकी जीत में यह अहम कारण रहा है।

वहीं, योगी कैबिनेट की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी इलाहाबाद में जीत हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद रीता जोशी भी 1 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करने में सफल रही। डॉ.रीता बहुगुणा जोशी को कुल 4,94,454 वोट मिले। जबकि गठबंधन प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह को 3,10,179 वोट मिले। रीता जोशी ने 184275 वोटों से जीत हासिल की। उनके खाते में बड़ी जीत के साथ अब उनका केंद्रीय मंत्रीमंडल में जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+