बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे प्रयागराज, संगम में स्नान के बाद कुंवरपट्टी गांव में लगाएंगे दरबार

dhirendra shastri: मेजा इलाके में कुंवर पट्टी गांव में शीतला महोत्सव में शिरकत करने के लिए बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज पहुंच गए। शास्त्री यहां संगम में चल रहे माघ मेले में डुबकी लगाएंगे।

bageshwar dham sarkar dhirendra shastri

bageshwar dham sarkar dhirendra shastri: बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री आज (02 फरवरी) संगम नगरी प्रयागराज पहुंच गए हैं। यहां संगम में चल रहे माघ मेले में डुबकी लगाएंगे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री निर्मोही अखाड़े के संत संतोष दास (सतुआ बाबा) के यहां साधु-संतों से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वह मेजा इलाके में कुंवर पट्टी गांव में शीतला महोत्सव में शिरकत करेंगे। यहां पर मां शीतला की पूजा अर्चना के साथ ही साथ बालाजी का भव्य दरबार सजाएंगे।

कुंवरपट्टी गांव में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री 12 बजे से तीन तीन बजे तक दरबार लगाएंगे। तो वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में हाजरी लगाने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री के प्रयागराज आगमन को लेकर साधु संतों, कल्पवासी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के संगम में डुबकी लगाने के बाद स्वामी राघवाचार्य के शिविर में भी जा सकते है। उनके अपने गुरु रामभद्राचार्य के शिविर में जाने की भी चर्चाएं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री के विश्व हिंदू परिषद के शिविर में भी जाने की बात कही जा रहा है। माघ मेले से निकलकर धीरेंद्र शास्त्री शहर से 50 किलोमीटर दूर मेजा में मां शीतला कृपा महोत्सव में भी शामिल होंगे। यहां लाखों भक्तों को कथा सुनाएंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी यमुनानगर दीपक भूपर, डीसीपी क्राइम, एसडीएम विनोद कुमार पांडेय, एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्रा, कोतवाल मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र सहित तमाम अधिकारी दिनभर व्यवस्था में जुटे रहे।

Recommended Video

      Bageshwar Dham के धीरेंद्र शास्त्री को Swami Prashad Maurya ने बताया ढोंगी और पाखंडी| वनइंडिया हिंदी

      इन आरोपों के बाद आए चर्चाओं में
      बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब उनपर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने दावा किया था कि धीरेंद्र शास्त्री 'दिव्य दरबार' और 'प्रेत दरबार' की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा देते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+