आजम खान बोले- 'खाली बैठकर बच्चे ही पैदा करेगा मुसलमान', अमित शाह को कहा बड़े सिर वाला

अपनी रैली के दौरान आजम खान बोल पड़े कि मुसलमान अधिक बच्चे इसलिए पैदा करते हैं, क्योंकि उनके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है।

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले आजम खान एक बार फिर से एक आपत्तिजनक बयान के लिए चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते इलाहाबाद में एक रैली कर रहे थे। इस रैली में ही उन्होंने एक ऐसा बयान दे डाला जिसने एक वर्ग विशेष की भावनाएं आहत कर दीं। अपनी रैली के दौरान आजम खान बोल पड़े कि मुसलमान अधिक बच्चे इसलिए पैदा करते हैं, क्योंकि उनके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है।

azam khan आजम खान बोले- 'खाली बैठकर बच्चे ही पैदा करेगा मुसलमान', अमित शाह को कहा बड़े सिर वाला
ये भी पढ़ें- शशिकला को एआईएडीएमके पार्टी से किया गया बर्खास्त, भतीजे और एक अन्य रिश्तेदार को भी निकाला

दरअसल, आजम खान रोगजार की कमी पर अपनी बात कह रहे थे और बोले- बादशाह (पीएम मोदी) अगर करने के लिए कोई काम देता तो मुसलमान कम बच्चे पैदा करता। वह बोले- हमारे यहां आबादी अधिक होती है और काम कम, यही कारण है कि अधिक बच्चे पैदा हो जाते हैं। वह बोले अगर मुसलमान खाली बैठेगा तो बच्चे ही पैदा करेगा। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए आजम खान ने कहा कि हिंदू अधिक बच्चे पैदा नहीं करते हैं, क्योंकि उनके पास रोजगार है और वह काम करते हैं। ये भी पढ़ें- पीएम बात-बात में लोगों की मां, बहन, बेटी का जिक्र करते हैं- प्रियंका गांधी

अपनी इस रैली में उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने 2 साल के कार्यकाल में 80 करोड़ रुपए के कपड़े पहने हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को फकीर कहते हैं, लेकिन फकीर इतने महंगे कपड़े नहीं पहनता है। वह बोले कि जिस देश का प्रधानमंत्री इतने महंगे कपड़े पहनेगा वह हिंदुस्तान कैसा होगा। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 15 लाख वाले बयान को जुमला बताने पर निशाना साधते हुए कहा- 'बादशाह ने लोगों को एक हसीन ख्वाब दिखाया, लफ्फाजी की और बड़े सिर वाले (भाजपा अध्यक्ष अमित शाह) ने कहा कि राजा ने तो मजाक किया था।' लोगों से वोट की अपील करते हुए आजम खान ने कहा इस बार हमें वोट दो, हम 15 की जगह 25-25 लख रुपए देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+