Atiq-Ashraf murder case: अतीक हत्याकांड में SIT का पहला एक्शन, शाहगंज के एसओ को किया गया सस्पेंड
Atiq-Ashraf मर्डर केस मामले में एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर शाहगंज के एसओ अश्वनी कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

Atiq-Ashraf murder case: अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड मामले में जांच के लिए गठित SIT ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार 18 अप्रैल को SIT ने शाहगंज के एसओ समेत पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।
SIT की पूछताछ और रिपोर्ट के आधार पर सबसे पहली गाज शाहगंज के एसओ अश्वनी कुमार सिंह पर गिरी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एसआईटी रिपोर्ट के बाद शाहगंज के एसओ अश्वनी कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एबीवी न्यूज़ के मुताबिक, एसओ के साथ दो सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल को भी कार्रवाई हुई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सतर्कता नहीं बरतने और लापरवाही पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के ऊपर यह कार्रवाई हुई। इससे पहले प्रयागराज पुलिस अतीक और अशरफ की हत्या करने वाली तीनों शूटरों को लेकर CJM कोर्ट लेकर पहुंची।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट के सामने पेश किया गया। बता दें, पुलिस ने तीनों शूटरों की 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने तीनों शूटरों की चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की। कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं, अब SIT की टीम ने खुल्दाबाद और शाहगंज के बीच पुलिस की मदद से लगभग 40 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। एसआईटी टीम ने कॉल्विन अस्पताल में घटनास्थल भी देखा। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों की रिमांड पर लेने के बाद SIT कॉल्विन अस्पताल में सीन दोहरा सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications