अतीक-अशरफ के 40वें पर आज फातिहा पढ़ने आ सकती है शाइस्ता-जैनब, पुलिस और एसटीएफ हुई अलर्ट

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के 40 दिन पूरे हो गए हैं और आज प्रयागराज स्थित कसारी मसारी कब्रिस्तान में उनका चालीसवां हैं। चर्चा है कि शाइस्ता और जैनब आज कब्रिस्तान आ सकती है।

Shaista Parveen

Shaista Parveen: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को आज 40 दिन पूरे हो गए। इस्लाम धर्म की रवायत के मुताबिक, परिवार के सदस्य व अन्य करीबी 40वें दिन मृतक की कब्र पर फूल चढ़ाने और फातिया पढ़ने जाते हैं। ऐसी चर्चा है कि आज अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब आज कसारी मसारी कब्रिस्तान आ सकती है।

इसी के चलते प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ अलर्ट मोड पर है और ऐसा बताया जा रहा है कि सादे कपड़ों में पुलिस कसारी मसारी कब्रिस्तान पर तैनात है। बता दें, अतीक और अशरफ की कब्र पर फूल चढ़ाने के लिए कोई परिजन या करीबी तक नहीं आया है। अतीक-अशरफ की कब्र के पास ही असद की कब्र भी मौजूद है।

अतीक और अशरफ के परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो जेल में है या फिर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। तो वहीं, अब सवाल यह उठता है कि आज चालीसवें दिन कोई अतीक और अशरफ की कब्र पर फूल चढ़ाने आएगा या नहीं?

हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा गुरुवार को चकिया आ सकती है। क्योंकि, दोनों महिलाएं ना ही असद और ना ही अतीक-अशरफ के जनाजे में शामिल हो सकी थी।

Recommended Video

    Atiq Ahmed News Update: बिखर गया अतीक का परिवार? Shaista Parveen | Zenab Ahmed | News18 India

    बता दें कि शाइस्ता और जैनब के चकिया आने की आशंका के चलते प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है और सादे कपड़ों में चप्पे-चप्पे पर तैनात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी भी चर्चा है कि शाइस्ता पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।

    फिलहाल शाइस्ता परवीन के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित है, जिसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए किए जाने की तैयारी शासन स्तर से हो रही है। बता दें कि 15 अप्रैल 2023 की रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    वारदात में शामिल तीनों शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या और सनी सिंह को पुलिस ने मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया था। तीनों शूटर इस वक्त प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं। तीनों शूटरों की आज कोर्ट में पेशी होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि तीनों शूटर्स की 14 दिन की कस्टडी रिमांड और बढ़ाई जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+