बेटे Asad Ahmed के एनकाउंटर पर अतीक अहमद ने तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बोला- 'I am responsible'
अतीक अहमद को जैसे ही अपने 19 वर्षीय बेटे असद अहमद के एनकाउंटर की खबर मिली तो वह कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ा। इस दौरान अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अतीक अहमद बोला, 'मैं हूं जिम्मेदार'।

Atique Ahmed: यूपी एसटीएफ ने झांसी में गुरुवार 13 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद के 19 साल के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जैसे ही असद के एनकाउंटर की खबर अतीक अहद तक पहुंची तो वह कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगा। असद की मौत के बाद अतीक अहमद ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'यह सब मेरी वजह से हुआ है।'
इस दौरान अतीक अहमद ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उन्हें अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए। बता दें, यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने गुरुवार 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर मोहम्मद गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे और पुलिस ने इनके ऊपर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
Recommended Video

यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा था कि पिछले डेढ़ महीने से पुलिस असद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी। उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन इन लोगों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और पुलिस की फायरिंग में दोनों मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही अतीक को असद के एनकाउंटर की जानकारी मिली तो वह फूट-फूटकर रोने लगा।
इस दौरान अतीक अहमद ने जेल प्रशासन से अपने बेटे असद से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसे जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है। इसके बाद अतीक जेल की बैरक में फर्श पर बैठ के रोने लगा। बताया जा रहा है कि अतीक अहमद को अपने किए पर पछतावा भी हो रहा है। उसने कहा है कि सब कुछ मेरी वजह से ही हुआ है। इस दौरान उसने पूछा है कि असद को कहां दफनाया जाएगा।
साथ ही, प्रयागराज पुलिस से गुहार लगाई है कि असद की मिट्टी के लिए उसे ले जाया जाएं। खबर के मुताबिक, अतीक अहमद अपने बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हो सकेगा। कानूनी पेंच के चलते नहीं मिली कोर्ट से उसे मंजूरी नहीं मिली। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए असद का शव लेने के लिए उसके नाना और मौसा प्रयागराज से झांसी जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications