प्रयागराजः सीएए के खिलाफ धरना दे रहीं महिलाओं के खिलाफ प्रशासन का सख्त कदम, भरना होगा 5 लाख का बांड

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पिछले दो महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाओं पर अब पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक दो एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने धरने पर बैठी सभी महिलाओं को बांड भरने के लिए नोटिस भेजना भी शुरू कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को 5 लाख रुपये का बांड भरना होगा।

allahabad caa protest five lakh rupees bond notice issued

ऐसा कहा जा रहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों ने बांड नहीं भरा तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने बीते तीन मार्च को 100 नामजद सहित ढाई सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर केस दर्ज होने और नोटिस जारी होने के बावजूद महिलाएं आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है।

पिछले 53 दिनों से प्रयागराज के 53 दिनों से शहर के रोशन बाग इलाके के मंसूर अली पार्क में महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। पुलिस ने महिलाओं को धरने से हटाने और पार्क को खाली कराने की काफी कोशिश की। लेकिन हर बार वह असफल रही। अफसरों का कहना है कि होली के त्योहार के मद्देनजर धरने का जारी रहना कतई खतरे से खाली नहीं है। आंदलोनकारियों को पुलिस ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। उनके नहीं मानने पर अब कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+