Narendra Giri Death: अखिलेश यादव ने की न्यायिक जांच की मांग की, कहा- सच सामने आना चाहिए

प्रयागराज, 21 सितंबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में किए जाने की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु को लेकर अलग-अलग खबरें आईं है। यह एक बड़ा विषय है कि उनकी मृत्यु कैसे हुई। न केवल आम लोग, अखाड़ा परिषद से जुड़ लोग भी चाहते हैं महंत गिरि की मौत की सच्चाई सामने आए। इसलिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इस मामले की जांच होनी चाहिए।

akhilesh yadav demands judicial inquiry in Mahant Narendra Giri case

महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को बाघंबरी गद्दी मठ में अपने कमरे के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि का शव पंखे से रस्सी से लटकता पाया गया था। पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से आठ पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि से नाराजगी की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी है और वसीयतनामा भी लिखा है। मामले में अखाड़े की संपत्ति पर अधिकार का विवाद सामने आ रहा है।

आनंद गिरि समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR

पुलिस ने इस मामले में महंत नरेंद्र गिरि के पुराने शिष्य आनंद गिरि समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संत समाज इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महंत नरेंद्र गिरि को प्रयागराज में उनके बाघंबरी मठ स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सीएम योगी ने कहा कि मामले में बहुत से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस की एक टीम, यहां के एडीजी जोन, आईजी रेंज और डीआईजी प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज सभी अधिकारी एकसाथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम ने कहा कि एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी को सजा जरूर मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+