'गर्लफ्रेंड और उसके भाई ने मुझे जीने नहीं दिया', AIIMS के डॉक्टर ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

यूपी के प्रयागराज जिले में AIIMS के एक डॉक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसके भाई को बताया है। पुलिस ने लाश को कब्‍

UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रायबरेली AIIMS में तैनात एक डॉक्टर ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले डॉक्टर ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए अपनी प्रेमिका और प्रेमिका के भाई को जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में उन्होंने कहा है कि गर्लफ्रेंड को उन्होंने 9 लाख देकर उसे अस्पताल में नर्सिंग अफसर बनवाया था उसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर वह ब्लैकमेल करने लगी। फिलहाल मृत डॉक्टर के पिता की तहरीर पर प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

aiims-doctor-no-more-after-getting-upset-with-his-girlfriend-in-prayagraj-up

जानकारी के मुताबिक रायबरेली एम्स में कार्यरत डॉ सुभाष यादव प्रयागराज के अलापुर इलाके में किराए का मकान लेकर रहते थे। डॉक्टर सुभाष यादव कन्नौज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई किए थे उसके बाद रायबरेली एम्स में प्रैक्टिस कर रहे थे।

गुरुवार को सुबह में उनका फोन काफी देर तक नहीं उठा था उसके बाद परिजनों और पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद जब कमरे में लोग प्रवेश किए तो कमरे में गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ उनका शव बरामद किया गया।

उनके शव के समीप ही 2 पेज का एक सुसाइड नोट भी पड़ा हुआ था। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका चंद्रप्रभा यादव और उसके भाई शिवराज यादव को बताया था। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी प्रेमिका चंद्रप्रभा और उसके भाई द्वारा उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

आगे उन्होंने लिखा है कि 'प्यार के चक्कर में मैं बर्बाद हो गया। प्रेमिका चंद्रप्रभा यादव और उसके भाई शिवराज यादव द्वारा मुझे लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा। लोगों द्वारा धमकी दी जाती थी कि वह दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देंगे तथा मुझे जेल में भिजवा देंगे।'

डॉक्टर ने लिखा है कि 'उन लोगों से डर कर उन्होंने 9 लाख रुपए खर्च कर अपनी प्रेमिका चंद्रप्रभा को नर्सिंग अफसर बनवाया। अफसर बनने के बाद भी प्रेमिका और उसके भाई उन्हें ब्लैकमेल करते रहे। जहां भी शादी तय होती थी वहां वह लोग पहुंचकर शादी करवा देते थे।'

इसके अलावा सुसाइड नोट में कई अन्य बातें भी लिखी गई हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता अभिमन्यु भी घटनास्थल पर पहुंचे और पिता की तहरीर पर चंद्रप्रभा और उसके भाई शिवराज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जार्जटाउन थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+