प्रयागराज: कुंभ मेले में एक हफ्ते में चौथी बार लगी आग, पुलिस प्रशासन चिंतित

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 15 जनवरी से शुरू हुए कुंभ मेले के सातवें दिन एक बार फिर से आगजनी की घटना हुई। एक सप्ताह के अंदर यह चौथी घटना है जब आग ने तंबुओं के शहर में उत्पात मचाया है। हालांकि सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति संभाल ली और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। दरअसल कुंभ मेले के सेक्टर 15 में लगे शिविर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कपड़े का टेंट जलने लगा और आसपास के टेंट में भी आग फैलने लगी। वहीं टेट में दर्जनों की संख्या में गैस सिलेंडर रखे थे और अगर समय रहते आग ना बुझती तो इन सिलेंडरों में ब्लास्ट हो सकता था।

हो सकता था बड़ा हादसा

हो सकता था बड़ा हादसा

लगातार घट रही आग की घटनाओं से पुलिस प्रशासन भी अब चिंतित नजर आ रहा है। लेकिन, पर्याप्त व्यवस्था से अभी तक की स्थिति को संभाले रखा गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आगजनी के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

तीन बार लग चुकी है आग

तीन बार लग चुकी है आग


रविवार को आगजनी की घटना से पहले भी कुंभ मेले में तीन बार ऐसे ही घटनाएं घट चुकी है। पहली घटना शाही स्नान से 1 दिन पहले हुई थी। तब दिगंबर अनी अखाड़े में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। इसके बाद 16 जनवरी को स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में उस वक्त आग लग गई जब शिविर में भंडारा चल रहा था। हालांकि टेंट के अतिरिक्त किसी और तरीके का नुकसान नहीं हुआ था। तीसरी घटना शनिवार को हुई, सेक्टर 13 के प्रयागवालसभा पंडाल में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहीं, इन तीन घटनाओं के बाद भी आग का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा और सेक्टर 15 में आग ने उत्पात मचाया।

क्या कह रहे अधिकारी

क्या कह रहे अधिकारी

घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रयागराज मेला पुलिस ने बताया कि कुंभ मेला के सेक्टर 15 में लगे शिविर में अचानक आग लग गई थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को काबू कर लिया गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से टेंट जल गया है। हालांकि प्रयागराज मेला पुलिस द्वारा अभी कोई प्रेस विज्ञप्ति नहीं जारी की गई है।

ये भी पढ़ें-8 घंटे की मशक्कत के बाद कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, युवक और जवान हुए घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+