Narendra Giri: पांच डॉक्टरों का पैनल आज करेगा पोस्टमार्टम, प्रयागराज में सभी स्कूल रहेंगे बंद

Narendra Giri: पांच डॉक्टरों का पैनल आज करेगा पोस्टमार्टम, प्रयागराज में सभी स्कूल रहेंगे बंद

प्रयागराज, 22 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की 20 सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। तो वहीं, आज यानी 22 सितंबर को सीएम के निर्देश पर महंत नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टर करेंगे। इसके लिए पैनल का गठन किया गया है, जिसमें दो विशेषज्ञ एमएलएन मेडिकल कॉलेज, दो डॉक्टर जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तैनात एक डॉक्टर को शामिल किया गया है। सभी को पोस्टमार्टम के एक घंटे पहले बुलाया जाएगा।

A panel of five doctors will do the post-mortem of Mahant Narendra Giri today

वहीं, महंत नरेंद्र गिरी के समाधि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रयागराज में बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों और कोचिंग संस्‍थानों में अवकाश रखा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन विश्वकर्मा की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि बुधवार (22 सितंबर) को सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन किया जा सकेगा। दरअसल, महंत नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दोपहर 12 बजे के उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महंत नरेंद्र गिरी की समाधि उनके गुरु की समाधि के बगल में ही रखी जाएगी। इस बात की इच्छा खुद नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड लैटर में जताई थी। इतना ही नहीं, महंत नरेंद्र गिरी ने सुसाइड नोट में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर संत बलबीर गिरि का नाम लिखा था। महंत नरेंद्र गिरि ने लिखा कि प्रिय बलवीर ‌गिरी मठ मंदिर की व्यवस्‍था का प्रयास करना, जिस तरह से मैं किया करता था। साथ ही उन्होंने अपने कुछ शिष्यों का ध्यान रखने की भी बात कही। इसके साथ उन्होंने महंत हरी गोविंद पुरी के लिए उन्होंने लिखा कि आप से निवेदन है कि मढ़ी का महंत बलवीर गिरी को ही बनाना। साथ ही महंत रविन्द्र पुरी के लिए उन्होंने लिखा कि आप ने हमेशा साथ दिया है, मेरे मरने के बाद भी मठ की गरिमा को बनाए रखना।

डॉक्टरों का नाम रखा जाएगा गुप्त, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी
बता दें, महंत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले सभी डॉक्टरों के नाम अफसरों के अलावा किसी को नहीं बताए गए। ड्यूटी पर 20 डॉक्टरों को सुबह आठ बजे बुलाया गया है, लेकिन पोस्टमार्टम में कौन-कौन डॉक्टर शामिल है, यह किसी को नहीं बताया गया है। अफसरों ने तय किया है कि इस हाई प्रोफाइल मामले में पोस्टमार्टम के दौरान हर क्षण की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मौके पर ही रिपोर्ट सील होगी। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने पोस्टमार्टम की तैयारियों के बावत कुछ बोलने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल सुबह दस बजे पोस्टमार्टम का समय निर्धारित है, जिसमें मठ के कार्यक्रम के लिहाज से फेरबदल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+