69000 सहायक शिक्षक भर्ती की कटऑफ जारी, उत्तीर्ण होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
Allahabad, इलाहाबाद। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के लिए रविवार को हुई परीक्षा की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को जहां न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं, एससी-एसटी एवं ओबीसी कैटेगरी में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इतने प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास माने जाएंगे और वह शिक्षक पद के लिए दावेदार होंगे।

सामन्य के लिए 97 अंक जरूरी
अगर अंको में आंकडा देखे तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 97 अंक हासिल करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग 90 अंक पाकर परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा। गौरतलब है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा 150 नंबरों की हुई थी। जानकारी देते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि रिक्त पदों के सापेक्ष अगर अधिक संख्या में परीक्षार्थी पास होते हैं तो चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि इस बार साढे 4 लाख के लगभग अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 4 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। ऐसे में संभावना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पास होंगे और मेरिट के आधार पर ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
22 जनवरी को आ सकता है रिजल्ट
69000 सहायक अध्यापक भर्ती का रिजल्ट 22 जनवरी को जारी किया जा सकता है। इस बाबत परीक्षा नियामक कार्यालय की ओर से बताया गया कि रिजल्ट तय समय सीमा के अंदर ही जारी किया जाएगा और 22 जनवरी तक परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। पूरी संभावना है कि 15 फरवरी तक सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी दे दी जाएगी। फिलहाल कटऑफ जारी होने से शिक्षामित्रों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है और सभी शिक्षामित्रों को नौकरी मिल जाने की संभावनाओं पर भी ग्रहण लग गया है। जिन शिक्षामित्रों को अब लिखित परीक्षा में निर्धारित कट ऑफ के तहत अंक नहीं मिला होगा उन्हें अब नौकरी मिलना आसान नहीं होगा। संभावना है कि शिक्षामित्र कटऑफ को लेकर अब बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications