69000 सहायक शिक्षक भर्ती की Answer-key जारी, यहां देखें

Allahabad News, इलाहाबाद। यूपी की सबसे बड़ी व चर्चित 69000 पदों के लिए हो चुकी असिस्टेंट टीचर्स की लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर देख सकते हैं। साथ ही जिन प्रश्नों पर उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज करानी हो उसे भी वह वेबसाइट पर ऑनलाइन तरीके से दर्ज करा सकते हैं। 11 जनवरी की शाम 6 बजे तक अभ्यर्थी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

69,000 Assistant Teacher Recruitment Answer-key Released

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 69 हजार पदों के लिए हो चुकी असिस्टेंट टीचर्स की लिखित परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार आंसर-की पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट http://pprdata.com पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

कैसे देखें आन्सर -की
सबसे पहले आप इस भर्ती के लिये बनाई गई वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर जाये। यहां मुख्य पृष्ठ पर ही आन्सर की का लिंक दिया गया है। उस पर क्लिक करें आपकी आन्सर-की डाउनलोड हो जायेगी। यहां से आप आन्सर-की देख सकते हैं अथवा नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।

सीधे डाउनलोडिंग का लिंक -http://atrexam.upsdc.gov.in/EDUMANUAL/2019/answerKey/Answer_Key_08012019.pdf

दर्ज कराये आपत्ति
आन्सर-की के संबंध में जानकारी देते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि आन्सर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी आन्सर-की के अवलोकन के बाद अपनी आपत्ति pprdata.com पर 11 जनवरी की शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी आपत्ति के बावत साक्ष्य जरूर संलग्न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+