प्रयागराज: 4 दोस्तों ने शराब पिलाकर ब्यूटीशियन से किया गैंगरेप, विरोध करने पर की मारपीट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बर्थडे पार्टी में बुलाकर पहले युवती को शराब पिलाई गई, फिर चार दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह युवती थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

20 year old beautician misdeeds at birthday party in prayagraj

घर पर बुलाकर पिलाई शराब, फिर किया गैंगरेप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ​प्रयागराज के बेनीगंज की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ब्यूटीशियन है। आरोप है कि युवती को उसके दोस्त आशिक, सुफियान, साबू और एक अन्य युवक ने सुलेम सराय स्थित अपने घर पर बुलाया। यहां युवती को शराब पिलाई और उसके उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जब युवती ने युवकों का विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। किसी तरह बचकर निकली युवती बदहवास हालत में धूमनगंज थाने पहुंची और बेहोश हो गई।

नशे की हालत में थाने पहुंची युवती ने बयां की आपबीती

थाने पर युवती को उठाकर होश में लाया गया। इसके बाद उसने अपने साथ हुई दरिंदगी बयां की। इस मामले में पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि युवती नशे की हालत में थी। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती आरोपी के घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+