Ram Mandir के लिए Aligarh में तैयार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा ताला, चाभी का ही वजन है 30 किलो

ताले के लिए अलीगढ़ शहर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। शहर की इसी पहचान को बरकरार रखने में एक दंपति पिछले कई बर्षों से लगा हुआ है। हाल ही में इस दंपत्ति ने एक ऐसा ताला तैयार किया है, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। उनके द्वारा बनाए गए ताले का वजन 400 किलो है। वहीं इस ताले की चाभी भी 30 किलो वजनी है। खास बात ये है कि बुजुर्ग दंपति इस बड़े ताले को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को अर्पण करना चाहते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा ताला
आपको बता दें कि अलीगढ के रहने वाले ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणी देवी शर्मा ने यह ताला राम मंदिर के लिए स्वेच्छा से बनाया है। इस ताले का कुल वजन 400 किलो है और इसकी चाभी 30 किलोग्राम की है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा ताला भी कहा जा सकता है। बुजुर्ग दंपत्ति को इस ताले को बनाने में डेढ़ लाख रुपए की लागत के साथ-साथ 6 महीने का समय लगा है।

World largest lock prepared as a gift for Ram mandir in Aligarh weighs 400 kg

400 किलो का अजब ताला
दरअसल, सत्य प्रकाश शर्मा पहले भी एक आर्डर पर 300 किलो वजन का बड़ा ताला बना चुके हैं। ताला कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा की पत्नी रुक्मणी देवी शर्मा बताती हैं कि उनकी इच्छा थी कि वो राम मंदिर के लिए ताला बनाएं। इसलिए उन्होंने 400 किलो का यह अद्भुत ताला बनाया है। उन्होंने बताया कि उनके पति हार्ट के पेशेंट थे, इस वजह से इसे बनाने में ज्यादा वक्त लग गया। हम इस ताले को वो राम मंदिर के लिए भेंट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस ताले को देखकर लोग हमारे साथ फोटो-वीडियो लेते हैं और हमें आशीर्वाद भी देते हैं।

Recommended Video

    Ram Mandir के लिए Aligarh में तैयार हुआ दुनिया का सबसे बड़ा ताला, चाभी का ही वजन है 30 किलो
    World largest lock prepared as a gift for Ram mandir in Aligarh weighs 400 kg

    अयोध्या पहुंचाने में आ रही है दिक्कत
    जानकारी देते हुए ताला बनाने वाले कारीगर सत्य प्रकाश शर्मा बताते हैं कि हम पति-पत्नी ने मिलकर इस ताले को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हम पति-पत्नी चाहते हैं कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को यह ताला अर्पण करें, लेकिन अभी हमारे पैसे की कमी है। उन्होंने कहा कि उनके पास लगभग 1.5 लाख रुपए थे जो उन्होंने इसे बनाने में लगा दिए।

    World largest lock prepared as a gift for Ram mandir in Aligarh weighs 400 kg

    राम नाम से तय होगा आगे का रास्ता
    सत्य प्रकाश शर्मा के आगे अब यह परेशानी है कि वो इस ताले को अयोध्या राम मंदिर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। दरअसल, इस ताले की लंबाई 10 फिट, चौड़ाई 4.5 फिट, मोटाई 9.5 इंच और वजन 4 कुंटल है, जिसके चलते इसे ले जाने के लिए बड़े वाहन की जरूरत होगी। इसमें काफी खर्चा भी आएगा। लेकिन उनका कहना है कि वो हर हालत में राम मंदिर को यह ताला भेंट करेंगे और इसका रास्ता भी राम ही निकालेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+