योगी सरकार ने आर्म्स-लाइसेंस से रोक हटाई तो दिनदहाड़े फायरिंग करने लगा भाजपा नेता, वीडियो वायरल
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नए आर्म्स लाइसेंस बनाने पर लगी रोक हटाने के बाद से कुछ लोगों का दुस्साहस बढ़ गया है। सत्ताधारी दल से जुड़े लोग ही दिन-दहाड़े फायरिंग पर उतर आए हैं। अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके में बीजेपी युवा मंडल अध्यक्ष ने एक मकान की छत से जमकर बंदूक से गोलियां दागीं जिसके वीडियो अन्य युवाओं ने फेसबुक पर अपलोड़ किए। समर्थक मंडल अध्यक्ष की इस करतूत पर उन्हें शाबासी दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यहां बीजेपी युवा मंडल अध्यक्ष अंकित चौधरी और उसके मित्र हरिओम चौधरी ने छत पर खड़े होकर दना-दन फायरिंग की। ऐसा वे अपने शस्त्र प्रदर्शन के लिए कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शस्त्र लाइसेंस बनने के बाद ही उन्होंने हर्ष फायरिंग की। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं वीडियो को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एम एल पाटीदार ने कहा है कि इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में उन्हें भी एक व्यक्ति फायरिंग करते दिखा है।












Click it and Unblock the Notifications