अलीगढ़: पशुओं के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। प्रदेश में रोज हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला अलीगढ़ का है, जहां मंगलवार सुबह पशुओं के एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बता दें, डॉक्टर को सुबह के वक्त किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह बाइक से बीमार पशु का इलाज करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सुबह पांच बजे सड़क पर पड़ा मिला डॉक्टर का शव
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के लोधा थानाक्षेत्र के मूसेपुर में रहने वाले 35 वर्षीय बसंत पशुओं के डॉक्टर हैं। बताया जा रहा है कि बसंत सोमवार की रात क्षेत्र में ही किसी व्यक्ति के घर गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। घरवालों ने जब उन्हें फोन किया तो उन्होंने सुबह गांव सहरोई में किसी पशु के इलाज करने के लिए जाने की बात बताई। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सड़क पर बसंत का शव पड़ा मिला। गांव के दूधिया ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अलीगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर के घरवालों से भी पूछताछ हो रही है। हालांकि, परिजनों ने अभी तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
प्रियंका गांधी ने किया योगी सरकार पर हमला
उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को एक पोस्टर झासा किया है। इस पर लिखा है कि, 'यूपी में पिछले 48 घंटों में महिलाओं के खिलाफ हुए भयावक अपराध' साथ ही लिखा है कि मिशन शक्ति में यूपी सरकार का दावा। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विट करते हुए पूछा है कि, 'क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा? क्योंकि यूपी से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।'












Click it and Unblock the Notifications