UP News: बाहर कमाने गया पति, गांव के युवक संग रंगरेलियां मनाने लगी पत्नी, वापस लौटा तो करा दी हत्या
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ सें एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पकड़े जाने से बचने के लिए उसे आत्महत्या का रुप दे दिया।
हालांकि पुलिस द्वारा जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पत्नी और उसके प्रेमी के द्वारा ही हत्या किए जाने की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो वह टूट गई।

दरअसल, यह पूरा मामला अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र के बुढ़ाका गांव की है। गांव के रहने वाला 45 वर्षीय प्रेमराज उर्फ पुखराज करीब बारह साल पहले असम की रहने वाली रूपाली से शादी किया था। शादी के बाद दोनों काे तीन बच्चे हुए।
परिवार में सब ठीक चल रहा था लेकिन आर्थिक संकट होने के बाद प्रमराज करीब एक साल पहले बल्लभगढ़ में काम करने के लिए चला गया। पति के बाहर जाने के बाद उसकी पत्नी रूपाली गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्यार करने लगी।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले प्रेमराज अपने गांव पहुंचा। उसके बाद उसे पत्नी की चरित्र पर शक हुआ तो वह उसे भी बल्लभगढ़ ले जाने के लिए दबाव बनाने लगा। यही बात उसकी पत्नी को नागवार लगी।
उसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार की रात में अपने पति प्रेमराज की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद उसने उसका शव फंदे से लटका दिया। सुबह में उठकर पत्नी रोने का नाटक करने लगी। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद पुलिस उसके शव को पीएम के लिए भेजी। वहीं परिजनों द्वारा शक जताने के बाद जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा रूपाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पति को मारने की बात स्वीकार ली।












Click it and Unblock the Notifications