LIVE Aligarh Nikay Chunav Result 2023: अलीगढ़ में बीजेपी की जीत, सपा दूसरे नंबर पर रह गई
Aligarh Chunav Result 2023 Live Updates:- अलीगढ़ में दो मुस्लिम प्रत्याशियों के उतरने से इस बार समीकरण काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है।

Aligarh nagar nikay chunav 2023: अलीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए प्रशांत सिंघल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा से सलमान शाहिद और सपा से हाजी जमीर उल्लाह तथा कांग्रेस से सीपी गौतम मैदान में हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने राजकुमार सैनी को मेयर का टिकट दिया है। यहां दो मुस्लिम प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पिछली बार यानी 2017 के नगर निकाय चुनाव में मोहम्मद फुरकान को बसपा ने मैदान में उतारा था और वह जीत गए थे, लेकिन इस बार दो मुस्लिम प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से समीकरण काफी बदल गया है। अलीगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, तो आइए देखते हैं अलीगढ़ नगर निगम चुनाव की ताजा अपडेट्स। अलीगढ़ निकाय चुनाव के ताजा नतीजों की हर पल की अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...।
लाइव अपडेट्स:-
up nagar nigam chunav result : अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते













Click it and Unblock the Notifications