पति-पत्नी के झगडे की भेंट चढ़ा मासूम, माँ को बचाने बीच में आया तो पिता ने घोंट दिया 10 वर्षीय बेटे का गला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पिता ने अपने 10 वर्षीय बच्चे का गला घोंट दिया। शोर सुनकर पडोसी भागे-भागे आए और बच्चे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे विवाद के बीच बेटे ने आकर माँ को बचाने का प्रयास किया था, जिसपर बाप ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पति-पत्नी के झगडे की भेंट चढ़ा बेटा
बता दें कि पूरा मामला अलीगढ़ शहर के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला डालचंद का है। यहां महेश कुमार अपने 10 वर्षीय बेटे उत्कर्ष और पत्नी के साथ रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार दोपहर उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। वहीं शोर सुनकर उसका बेटा उत्कर्ष वहां पहुँच गया।

माँ को बचाने पिता के सामने खड़ा हो गया था उत्कर्ष
जानकारी अनुसार मृत बेटे उत्कर्ष ने मम्मी-पापा के बीच हो रहे झगडे को शांत कराने का प्रयास किया। पिता माँ पर हाथ उठाने का प्रयास कर रहे थे तो उत्कर्ष माँ को बचाने के लिए बीच में आ गया। ये बाद हत्यारे पिता महेश को नागवार गुजरी। उसने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान महेश गुस्से में अपना आप खो बैठा और अपने ही बेटे का गला घोंट दिया।

बेटे के मरने तक घोंटा उसका गला
गला घोंटे जाने की वजह से बच्चा बेहोश हो गया। जिसके बाद पिता वहां से चला गया। उधर, मां की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मां के कहने पर वो फौरन बच्चे को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम उत्कर्ष को मर्त घोषित कर दिया। साथ ही पड़ोसियों और अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को फ़ोन कर घटना की सूचना दी।

हत्यारा पिता गिरफ्तार, रो-रोकर माँ की हालत ख़राब
अस्पताल के संचालक डॉ संजय भार्गव ने बताया कि बच्चे के गले पर चोट के निशान हैं। गला दबाने से उसकी मौत हुई है। वहीं सीओ विशाल चौधरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के विवाद में पिता ने बच्चे का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications