अलीगढ़: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, कपड़े धो रहे पति-पत्नी घायल

aligarh news, अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरी। वहीं पर कपड़े धो रहे पति-पत्नी उसकी चपेट में आने से घायल हो गए। कार सवार गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह घटना अलीगढ़ मथुरा बाईपास स्थित शाहपुर क़ुतुब पुलिस चौकी के पास हुई है।

uncontrolled car fallen into drain in aligarh

यहां सड़क किनारे जा रहे बड़े नाले में एक दिल्ली नंबर की रेनॉ डस्टर कार अनियंत्रित होकर सड़क से काफी नीचे बह रहे गंदे नाले में गिर गई। इस दौरान वहीं नाले के किनारे कपड़े धो रहे दंपति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरवी संख्या पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

uncontrolled car fallen into drain in aligarh

हादसे के बाद घबराकर कार चालक गाड़ी को लॉक कर वहां से फरार हो गया। पुलिस अब कार नाले में से निकालकर उसके मालिक का पता निकालने में जुट गई है। देहलीगेट थानाक्षेत्र के शाहपुर क़ुतुब पुलिस चौकी के निकट की घटना है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नगरपालिका का अजीब फरमान, अब वेश्याओं और भिखारियों से वसूला जाएगा टैक्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+