Aligarh: कब्र से निकाल कर पुलिस करवा रही 'रिहाना' का पोस्टमार्टम, बहनोई के घर हुई थी मौत, जानिए क्यों?

अलीगढ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला का शव कब्र से निकाला गया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका की मौत उसके बहनोई के घर हुई थी, जहां आनन-फानन में उसका शव बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया था।

दरअसल, पूरा मामला अलीगढ के क्वार्सी थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार यहां की रहने वाली महिला रिहाना बीते 2 महीने से अपने बहनोई के साथ रह रही थी। बीती 14 तारीख को रिहाना की अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत होने के बाद बहनोई और परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को कब्र में दफना दिया था।

Postmortem of a women is being done by police after taking her out of the grave in aligarh

वहीं अब शुक्रवार रात पुलिस ने रिहाना के शव को कब्र से बहार निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी तृतीय अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि थाना क्वारसी में पूर्व से पंजीकृत मुकदमे के संबंध में मृतक रिहाना का शव शाह जमाल कब्रिस्तान से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Postmortem of a women is being done by police after taking her out of the grave in aligarh

उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। रिहाना पर पूर्व से मुकदमा पंजीकृत था। रिहाना की मृत्यु हो गई, लेकिन बिना पोस्टमार्टम और पंचनामे के रिहाना के शव को दफना दिया गया। प्रकरण मुकदमे से संबंधित है, इसीलिए शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+