अलीगढ़: पंचायत ने रेप के आरोपियों को 5-5 जूते मारकर छोड़ा, पीड़िता ने दुखी होकर लगाई फांसी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पंचायत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को सजा के तौर पर पांच-पांच जूते मारे और उनका मुंह काला करके छोड़ दिया। पंचायत के इस फैसले से दुखी होकर किशोरी अपने घर पहुंची और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पंचायत में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

अलीगढ़ के दादों क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 साल की किशोरी 23 अप्रैल की सुबह शौच के लिए खेत गई थी। वापस लौटते समय गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले गए। दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ रेप किया और आरोपी फरार हो गए। पीड़िता निर्वस्त्र हालत में किसी तरह घर पहुंची। बेटी को देखकर घरवाले सन्न रह गए। किशोरी ने परिजनों को रोते-बिलखते आपतीबी सुनाई।

पंचायत में आरोपियों को जूते मारकर छोड़ा गया

पंचायत में आरोपियों को जूते मारकर छोड़ा गया

इस मामले में पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों में सुलाह समझौते की कोशिश की गई। पंचायत में पीड़िता को भी बुलवाया गया। यहां पंचों ने आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने का फरमान सुनाया। पंचों के सामने बेबस किशोरी ने ऐसा ही किया। फिर दोनों लड़कों का मुंह काला करके भविष्य में ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद किशोरी पंचायत से लौटकर अपने घर जा रही थी, तभी रेप करने वाले लड़कों ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी और उस पर फब्तियां कसी।

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, दो आरोपी गिरफ्तार

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि पंचायत से लौटने के बाद उसने घर में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पंचायत में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+