शिक्षा अधिकारी ने महिला टीचर से कहा कि अगर छुट्टी चाहिए तो रात को घर आना!

उर्दू की एक टीचर ने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। टीचर ने शिकायत की है कि उन्हें छुट्टी के लिए बीएसए अधिकारी ने रात में नौ बजे घर पर बुलाया और कहा कि अगर छुट्टी चाहिए तो रात के वक्त घर आना।
दरअसल छेरत प्राइमरी विद्यालय की सहायक शिक्षिका शाहिद परवीन को मातृत्व अवकाश की जरुरत थी। पिछले 1 महीने से महिला छुट्टी के लिए अधिकारी के दफ्तर के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी छुट्टी मंजूर नहीं हो पा रही थी। महिला ने आरोप बीएएस अधि कारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी को मंजूर कराने के लिए 'साहब' ने उन्हें आवास पर बुला लिया। जब वो नहीं गई तो फाइल महीनेभर उनके यहां पड़ी रही और छुट्टी मंजूर नहीं की गई।
महिला ने हिम्मत नहीं हारी और इस की शिकायत उर्दू टीचर्स एसोसिएशन से कर दी, लेकिन जब वो भी उस की सहायता नहीं कर पाए तो शिक्षिका ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। महिला के अनशन पर बैठने के बाद खलबली मच गई। सपा के शहर विधायक जफर आलम के नाराज होने पर सीडीओ ने आरोपों की जांच कराने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications