अलीगढ़ः महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अलीगढ़ दौरा है। मोदी यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी व डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन एवं सुरक्षाबलों ने सुरक्षा-व्यवस्था के बंदोबस्त किए हैं। वहीं, मोदी हवाई मार्ग से दोपहर 12 बजे लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे। जहां से उनकी कार का काफिला निकला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास के बारे में जानकारी दी।

Narendra Modi Aligarh Visit Today: PM Will Lay Foundation Stone Of Raja Mahendra Pratap University

आज UP के दौरे पर PM मोदी

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि, राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की मांग लगातार उठ र​ही थी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह जाट समाज से थे, इसीलिए जाट समाज में ये मांग ज़्यादा थी। और, ये होनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि, राजा महेंद्र प्रताप सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान था। उनको सम्मान देने के लिए सरकार द्वारा ये कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार, प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने जा रही है।

news

अलीगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। मोदी के अलीगढ़ दौरे से पहले उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। मोदी मंगलवार यानी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले पहुंच रहे हैं। यहां शिक्षा के क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के रूप में एक अच्छा योगदान देने जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने यह भी कहा कि, भाजपा किसी जाति को लेकर कोई काम नहीं करती है।

news

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, आज अलीगढ़ में पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद आमजनों को अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। मोदी के आगमन को लेकर तीन लाख वर्ग मीटर में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। हाल ही में सीएम योगी अलीगढ़ के अंदर तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले वे 8 सितंबर को भी आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+