कासिम खान से करमवीर सिंह बने युवक ने कहा, मुझे मिल रही है धमकियां, अब पुलिस ने दी सुरक्षा
Aligarh News In Hindi अलीगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है, यहां कासिम खान नाम के शख्स ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। कासिम खान से वो अब करमवीर सिंह बन गया है। लेकिन धर्म परिवर्तन करने के बाद युवक को अब धमकियां मिलनी शुरू हो गई। इसको लेकर पीड़ित ने गुरुवार (24 दिसंबर) को अलीगढ़ एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। इतना ही नहीं, कासिम उर्फ करमवीर ने पुलिस प्रोटेक्शन की मांगी की है। इस पर एसएसपी के निर्देश पर देहली गेट पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तो वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शिकायतकर्ता के घर पर दो पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

कासिम उर्फ करमवीर सिंह (28) ने कहा, 'मुझे किसी ने मजबूर नहीं किया। मैंने खुद ही यह फैसला लिया।' दरअस, आठ साल पहले कासिम उर्फ करमवीर की मुलाकात 24 साल की अनीता कुमारी से हुई थी। कासिम के पिता ने वर्कशॉप के लिए अनीता का घर किराए पर लिया था। यहां मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने 2012 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, अनीता का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। तो वहीं, अनीता के परिवार अलीगढ़ छोड़ दिया और वे दिल्ली रहने चले गए।
करमवीर और अनीता के दो बच्चे है, कासिफ़ा (7) और अयाज़ (4)। वहीं, करमवीर की पत्नी अनीता ने कहा, 'मुझे कभी भी धर्मांतरण या हिंदू रीति-रिवाजों का पालन न करने के लिए फोर्स नहीं किया गया।' एक हिंदू संगठन की मदद से कासिम ने हिंदू धर्म अपनाया है। उसके ऊपर भी किसी ने दबाव नहीं बनाया। तो वहीं, अब करमवीर सिंह माहौर अपनी पत्नी अनीता संग गुरुवार को अलीगढ़ एसएसपी से मिलने पहुंचे। करमवीर ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
इतना ही नहीं साथ में रुपये पैसे का प्रलोभन भी मिल रहा है कि अगर वह चाहे तो फिर धर्म में वापस आकर अपने घर में रह सकता है। इस शिकायत पर तत्काल अलीगढ़ एसएसपी ने इंस्पेक्टर देहली गेट आशीष कुमार सिंह मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है। इंस्पेक्टर आशीष के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब मामले में जांच व पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications