CM शिवराज ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबूजी के बिना नहीं पूरा हो सकता था राम मंदिर का सपना

अलीगढ़, 23 अगस्त: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीगढ़ के अतरौली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज ने कहा, कल्याण सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं थे, वे एक संस्था थे, एक आंदोलन थे। बचपन से उनके दिल और दिमाग में गरीब, किसान, पिछड़े और शोषितों के कल्याण की आग प्रकट होती थी। यह केवल उनके नेतृत्व में नहीं, उनकी कविताओं में भी प्रकट होती थी। किसानों का अधिकार पत्र उन्होंने बनाया था।

MP CM Shivraj Singh Chouhan pay their last respects to former UP CM Kalyan Singh in Atrauli

'बाबूजी के बिना राम मंदिर का संकल्प पूरा नहीं हो सकता था'

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'सामान्य परिवार में जन्म लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर और उसमें भी अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र जी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो, यह आदरणीय कल्याण सिंह जी का संकल्प था। बाबूजी के बिना यह संकल्प पूरा नहीं हो सकता था, इसलिए जिस दिन मंदिर का शिलान्यास हो रहा था, बड़े संतोष के भाव से उन्होंने कहा था कि आज मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया।'

कल्याण सिंह का दुनिया से जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। उन्होंने कहा कि देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है। बता दें, कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। वह 4 जुलाई से लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थे। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ में उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में रखा गया। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+