कोविड-19: अलीगढ़ के जेएन मेडिकल की लेडी डॉक्टर भी निकली संक्रमित, पूरे परिवार को किया क्वारंटाइन
अलीगढ़। कोरोना वायरस महामारी से अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तैनात एक सर्जिकल डॉक्टर भी संक्रमित हो गई है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तैनात सर्जिकल डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वाथ्य विभाग हड़कंप मचा गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टर को एडमिट कर उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टर के पूरे परिवार को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण ने डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टर व उनके परिवार को आइशोलेट किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की कि सभी लोग सावधानी बरतते हुए अपने घरों में ही रहें। बता दें अभी तक जिले में 5 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया था। इस नए मामले के साथी ही संख्या अब 6 हो गई है। जिले में एक संक्रमित मरीज की मौत भी हो चुकी है।
वहीं, पुलिस प्रशासनिक की टीम ने महिला डॉक्टर के धौर्रा दिलशाद कालोनी इलाके के एक किमी दायरे को सीलकर वहां सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया है। क्वार्सी इलाके की धौर्रा दिलशाद कालोनी में रहने वाली युवती अपने माता-पिता के साथ रहती है, जबकि भाई दिल्ली में है। वह जेएनएमसी से एमएस कर रही है और इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में बतौर रेजीडेंट डॉक्टर तैनात है। आरडीए अध्यक्ष डॉ.हमजा मलिक की ओर से मिली जानकारी, के अनुसार बुधवार को इस डॉक्टर ने इमरजेंसी में एक सर्जरी की। इसके बाद उसमें कोरोना के लक्षण देखे गए।
हालांकि जिस मरीज की सर्जरी की थी, वह कोरोना पेसेंट नहीं था। मगर इस डॉक्टर में लक्षण देखे जाने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल सैंपलिंग कराते हुए जांच कराई। मगर डॉक्टर को कोरोना के अंदेशे पर भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया। यह खबर प्रशासन तक पहुंची तो नगर निगम व पुलिस टीम इसके घर पहुंच गईं। जहां परिवार को क्वारंटाइन कर मोहल्ले को सील कर दिया गया है। इधर, इस तरह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला डॉक्टर के कोरोना लक्षण पाए जाने के बाद इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में काम करने वाले 50 के करीब डॉक्टरों की सैंपलिंग कराने की कवायद तेज कर दी है। साथ में इस महिला डॉक्टर के जो भी स्टाफ संपर्क में आया है, उसे क्वांरटाइन कराने की तैयारी तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें:- बहराइच में आठ मरीज मिले कोरोना संक्रमित, प्रशासन ने बुलाई आपात बैठक
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications