'आज योगी-मोदी की नींद हराम हो जाएगी... ' जयंत चौधरी ने क्यों कही ये बात?
अलीगढ़, 23 दिसंबर: अलीगढ़ के इगलास कस्बे में किसान दिवस पर राष्ट्रीय लोक दल और सपा की संयुक्त परिवर्तन रैली राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, ''अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मांग की है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। जिस तरह से अखिलेश यादव ने वकालत की है आज रात लखनऊ में योगी आदित्यनाथ और दिल्ली में नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आने वाली है।''

Recommended Video
आज योगी-मोदी की नींद हराम हो जाएगी: जयंत चौधरी
जयंत चौधरी ने राम राम से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि रैली में जुटी अपार भीड़ हमारे आपके लिए शुभ संदेश है, अखिलेश और जयंत का जो हाथ मिला है तो चौधरी चरण सिंह का समीकरण सही होगा। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि एक आंख खेत पर रखो और एक देश की राजनीति पर रखो। अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को भरत रत्न देने की मांग की है, आज योगी-मोदी की नींद हराम हो जाएगी।
बीजेपी ने किसानों के साथ किया धोखा, नहीं पूरा किया वायदा
जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने किसानों के साथ छलावा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की सात साल में आय दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन किसान आज भी वहीं हैं। 2016-17 में सपा सरकार में जीडीपी 6.6 फीसदी, भाजपा राज में 1.9 फीसदी रह गई है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी अर्थशास्त्र को नहीं समझ सकते, वह अधिकारियों के लिखे को पढ़कर हस्ताक्षर करते हैं, इससे प्रदेश की जीडीपी घटी है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करे 67 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं।
जयंत चौधरी ने किया एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में हर 90 मिनट में दुष्कर्म हो रहा है, हाथरस कांड में यह सरकार अपराधियों को बचा रही है। योगी सरकार ने सत्ता में आने पर अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए। जयंत चौधरी ने रैली में वादा किया कि हम एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, हमारी सरकार आयी तो हम किसान सम्मान निधि को 6 हजार के स्थान पर 12 हजार कर देंगे। ज्यादा से ज्यादा सपा-आरएलडी गठबंधन के विधायक जिताकर लखनऊ भेजिए। चौधरी ने अलीगढ़ के लोगों से कहा कि आप जब अलीगढ़ और इगलास से ज्यादा से ज्यादा गठबंधन के विधायक जिताओगे तभी इगलास की चमचम खाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications