अलीगढ़: प्रेमी ने किया शादी से इनकार, प्रेमिका ने मुंह पर फेंक दिया तेजाब

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी से इनकार करने पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। फिलहाल ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है मामला

क्या है मामला

घटना अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना में घटी है। जीवनगढ़ के रहने वाला फैजान कपड़े की दुकान पर मजदूरी करता है। पिता कारपेंटर हैं। बता दें कि फैजान का मोहल्ले की ही युवती के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। डेढ़ माह पहले फैजान ने अपने घर पर रिश्ते के बारे में बताया तो परिजनों ने मना कर दिया। मां रोशन ने कसम दे दी कि लड़की से रिश्ता तोड़ दे। इसके बाद से फैजान ने युवती से बात करना बंद कर दिया, लेकिन युवती लगातार फैजान को फोन कर शादी का दबाव बनाती रही थी।

क्या कहा फैजान ने

क्या कहा फैजान ने

फैजान ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच मोहल्ले की ही दुकान पर अपने दोस्त जमन के साथ सिगरेट पी रहा था। तभी युवती ने आकर तेजाब से भरी बोतल चेहरे पर उड़ेल दी और भाग निकली। पास में खड़े जमन के पैरों पर भी तेजाब की गिर गया। फैजान को परिजन दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। चेहरे के दाहिने हिस्से व आंखों में तेजाब गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

क्या पुलिस ने

क्या पुलिस ने

इधर, युवती ने प्रेम संबंध की बात से इनकार करते हुए कहा कि फैजान के पास उसकी फोटो थी, जिन्हें वह अपने साथ जोड़कर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि गुरुवार को युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद तेजाब डाल दिया। उधर, परिजनों की श‍िकायत पर क्वार्सी पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+