अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या पर योगी सरकार सख्त, पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Aligarh

लापरवाही सामने आने के बाद हुई कार्रवाई
एसएसपी आकाश कुलहरि ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को गुमशुदगी देरी से लिखने के अलावा, बच्ची की खोज में और हत्या होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप था। बताया कि इंस्पेक्टर टप्पल कुशलपाल सिंह चहल, थाने के तीन सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, अरविंद कुमार, शमीम अहमद व सिपाही राहुल यादव को निलंबित किया गया है।

SIT हुई गठित
शुक्रवार को इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया है कि एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एक एक्सपर्ट की टीम भी जांच टीम का हिस्सा होगी जो फास्ट ट्रैक कोर्ट के बेस पर जांच करेगी।

पुलिस ने दो आरोपियों किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना में दो जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बच्ची के पिता ने 10,000 रुपये का कर्ज लिया था। जब वो उसे नहीं चुका पाया तो आरोपियों ने बच्ची को अगवा कर लिया। तीन दिन बाद घर के पास के कूड़ाघर में बच्ची का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की हत्या गला घोटकर की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications