अलीगढ़ में हुआ एक और खौफनाक अपराध, महिला बीडीसी को जिंदा जलाया

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दबंगों ने महिला बीडीसी को केरोसिन तेल छिड़कर जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में पं.दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला बीडीसी का इलाज चल रहा है।

Dabangs burnt woman BDC alive

जानकारी के अनुसार, घटना अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के गांव गुरुसिकरन की है। बता दें कि भूरी देवी वर्तमान में बीडीसी सदस्य है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी उसके घर के बाहर बनी लड़ावनी को तोड़ने लगे। मौके पर पहुंची भूरी देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इसके आद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से झुलसी महिला को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बेटे की तहरीर पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+