यूपी: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगे बाबरी पुनर्निर्माण का विवादित पोस्टर, मचा हड़कंप
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार चर्चा का कारण है एएमयू में लगा बाबरी पुनर्निर्माण का पोस्टर। ये पोस्टर उस समय लगे है जब पूरे यूपी में बाबरी विध्वंस की बरसी मनाई जा रही है। बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट पर है।

पोस्टर लगने के बाद मचा हड़कंप
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में 6 दिसंबर को विवादित पोस्टर लगे है। पोस्टर लगने के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया हैं। पोस्टर में बाबरी के पुनर्निर्माण की बात कही गई है। एएमयू में पोस्टर लगने की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आनन-फानन में पोस्टरों को हटा दिया है। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रहा है।
यूनिवर्सिटी में बिना परमिशनके नहीं लग सकते पोस्टर
इस मामले पर एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद इन पोस्टरों को हटाया गया है। ये पोस्टर कई जगह लगे हुए थे। इन पोस्टरों में किसी भी आयोजक या संयोजक का नाम नहीं लिखा गया था। इसकी जांच की जा रही है कि इन पोस्टर्स को किसने लगाया है। क्योंकि यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजन से पूर्व किसी भी प्रकार से कोई भी पोस्टर बिना प्रॉक्टर ऑफिस से पास कराये बिना नहीं लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications