ऑटो पर कूद चार लोगों को घायल करने वाली भैंस को पुलिस ले गयी थाने
अलीगढ़। भारत ऐसा देश हैं जहां अजीबो-गरीब वाकये आये दिन होते रहते हैं। यहां कभी बकरी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है तो कभी भैंस को पुलिस स्टेशन में बैठा लिया जाता है।

अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में एक भैंस को टैंपों में सवार यात्रियों को घायल करने के आरोप में बांध लिया गया है। जी हां भैंस पर आरोप है कि उसने ऑटो को कुचल दिया है।
दरअसल अलीगढ़ के छर्रा अड्डा पुल के पास पुल पर जा रही भैंस सड़क के ट्रैफिक से घबराहट की वजह से पुल के नीचे से गिर गयी। भैंस के गिरने की वजह से सड़क पर चल रहे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गये।
मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और भैंस को थाने के गेट पर बांध दिया गया। हालांकि पुलिस ने भैंस को इसलिए थाने के गेट पर बांधा है कि भैंस का मालिक आयेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। भैंस के मालिक के नहीं आने की वजह से अभी तक पुलिस यह नहीं तय कर पायी है कि कार्यवाही किसके खिलाफ करे












Click it and Unblock the Notifications