नशे में दूल्हे ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, सब रह गए भौंचक, दुल्हन बोली- अब तो नहीं करूंगी शादी

अलीगढ़, 10 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शादी समारोह के बीच बवाल हो गया। स्टेज पर जयमाल से पहले दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ा और लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को छुड़वाया। पुलिस ने दोनों पक्षों में अपना-अपना हिसाब करने की बात पर समझौता करा दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र का है। योगेंद्र सिंह की पुत्री चांदनी का विवाह रामपुर जिले के मिलकराजपुर निवासी रमेश बाबू के बेटे रूपेंद्र कुमार के साथ तय हुआ था। 9 दिसंबर को लड़की पक्ष ने शादी का पूरा इंतजाम किया था। बारातियों के स्वागत-सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी। दुल्हन भी बारात का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। गुरुवार की रात नाचते-गाते बाराती समारोह स्थल पहुंचे। दूल्हा घोड़ी पर सवार था और नशे में धुत्त था। ऐसे में उसने नशे की हालत में बारात चढ़त के दौरान ही बखेड़ा खड़ा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से दिया धक्का

दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से दिया धक्का

इसके बाद दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा। दुल्हने के आते ही दूल्हे ने उसके साथ भी अभद्रता कर दी। मामला तब बिगड़ गया जब दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर से धक्का दे दिया। यही नहीं उसने माला भी तोड़कर फेंक दिया। दूल्हे की इन हरकतों को देखकर दुल्हन गुस्सा गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

पुलिस ने बारातियों को कराया मुक्त, दहेज के छह लाख वापस

पुलिस ने बारातियों को कराया मुक्त, दहेज के छह लाख वापस

लड़की पक्ष ने रात भर बारातियों को बंधक बनाए रखा। फिर खुद ही मामले की जानकारी पूर्व मेयर को दी। पूर्व मेयर ने मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी के आदेश पर मौके पर पुलिस पहुंची और बारातियों को मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। इस दौरान दहेज के छह लाख रुपए वापस करने पर समझौता कराया गया। फिर बारातियों को वापस भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+