बाप कौन है प्रमाणपत्र देना होगा, नहीं तो देश से बाहर जाना होगा: भाजपा विधायक
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के तहसील इगलास में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी बोल गए कि जिनके पास बाप का प्रमाणपत्र नहीं है उनको देश की सीमा से बाहर जाना होगा। यह सभा लोगों को सीएए के बारे में जागरूक करने के लिए की गई थी।

इगलास विधानसभा के मौजूदा विधायक ने सीएए के समर्थन रैली में कहा कि तुम्हारा बाप कौन है, तुम कहां के रहनेवाले हो, प्रमाणपत्र देना होगा अगर नहीं है तो देश की सीमाओं से बाहर जाना होगा। विधायक ने कहा कि पूरे देश में जनगणना चल रही है, बांग्लादेशी चाहते हैं कि कहीं से उनका आधाऱ कार्ड बन जाय लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
कोलकाता में भाजपा नेता हिरासत में
नागरिकता कानून के समर्थन में कोलकाता में आयोजित रैली में भाग ले रहे भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनको वहां से लेकर चली गई। भाजपा यह रैली प्रशासन की अनुमति लिए बिना निकाल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications