रामायण पढ़ने पर अलीगढ़ में मुस्लिम शख्स को पड़ोसियों ने पीटा, धार्मिक ग्रंथ छीन ले गए
Recommended Video
अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मुस्लिम शख्स द्वारा रामायण पढ़ने पर कुछ कट्टरपंथियों ने पीट दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उसका हारमोनियम भी तोड़ दिया और धार्मिक ग्रंथ भी छीन कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित दिलशेर ने आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मामला अलीगढ़ जिले के देहली गेट थाना क्षेत्र के महफूज नगर का है। दिलशेर पुत्र फूल खां पिछले 20 सालों से वह हर रोज अपने घर पर गीता और रामायण पढ़ते है। इस बात से नाराज पड़ोस में रहने वाले दो कट्टरपंथी युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और परिवार पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं धार्मिक ग्रंथों को भी फाड़ने की कोशिश की। जैसे-तैसे करके उन लोगों से अपनी और परिवार की जान बचाई।

जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जाते-जाते आगे से गीता-रामायण न पढ़ने की चेतावनी व जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। दिलशेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से ये लोग उसे परेशान कर रहे थे और मुस्लिम होने के नाते हिन्दु धर्म का ग्रंथ गीता न पढ़ने का भी दवाब बना रहे थे।

क्या कहा पुलिस ने
एसपी देहात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देहली गेट पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में देहलीगेट इंस्पेक्टर इंद्रेश पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पड़ोसी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मारपीट करने के तहत समीर व जाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। वह पड़ोसी से झगड़ा होना स्वीकार रहा है। बाकी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications