कानून सिखाने वाले ने किया क्राइम, लॉ प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, निलंबित

एएमयू की लॉ फैकल्टी के अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर पर एक कश्मीरी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के एलएलएम फर्स्ट ईयर की यह छात्रा यूनिवर्सिटी के ही एक हॉल में रहती है। छात्रा ने विभागाध्यक्ष शब्बीर पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत फैकल्टी के डीन प्रो. इकबाल अली खां से की। मामला 4 दिसंबर का है। छात्रा की शिकायत के बाद डीन ने फौरन इस बात की जानकारी कार्यकारी कुलपति प्रो. खालिद आजम को दी।
मामला महिला यौन उत्पीड़न से जुड़े होने की वजह से इसे तुरंत ही वीमेंस सेल के पास भेज दिया। पीड़ित छात्रा ने वीमेंस सेल के सामने सारी बातें रखी जिसके बाद देर रात तक चली बैठक में वीमेंस सेल ने अपनी सिफारिश कार्यवाहक कुलपति को सौंप दी। वीमेंस सेल की सिफारिश पर आरोपी विभागाध्यक्ष शब्बीर को निलंबित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की कार्रवाई के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस में की और आरोपी प्रोफेसर पर छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications