Aligarh: सोती हुई 4 माह की बच्ची को घर से उठा ले गए आवारा कुत्ते, नोंच-नोंच कर उतारा मौत के घाट

आवारा कुत्तों के आतंक की ये एक ऐसी घटना है जिसे सुनकर शायद आपकी ऑंखें भी नम हो जाएं। एक 4 माह की बच्ची को आवारा कुत्ते उसके घर से सोते समय घसीट कर ले गए और फिर नोच नोच कर मार डाला।

Aligarh Stray dogs took away a sleeping 4-month-old girl from home mauled her to death

उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने मन को झकझोड़ कर रख दिया है। यहां एक घर में सो रही 4 महीने की बच्ची को आवारा कुत्तों द्वारा नोच खाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस नन्ही बच्ची को कुत्ते उसके घर में से सोते समय घसीट कर पास के ही प्लाट में ले गए थे। इस दौरान बच्ची के परिजन पास ही में चल रहे घर के एक शादी समारोह में मग्न थे।

Aligarh Stray dogs took away a sleeping 4-month-old girl from home mauled her to death

4 माह की बच्ची को घर ले उठा ले गए कुत्ते
बता दें कि पूरी घटना अलीगढ की कुर्सी विधानसभा के महाराणा प्रताप इंक्लेब कॉलोनी की है। मृत बच्ची के पिता द्वारा बताया गया कि उनके दो जुड़वाँ बच्चे थे, जिसमे एक लड़की और एक लड़का था। बीती रात उनकी बहन की शादी शादी थी, जिसके चलते वह अपने दोनों बच्चों और 3-4 अन्य बच्चों को घर में सुला कर शादी में शामिल होने चले गए थे। बच्चे जमीन पर पड़े गद्दे पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों द्वारा उनके बच्चों पर हमला कर दिया गया।

Aligarh Stray dogs took away a sleeping 4-month-old girl from home mauled her to death

2 कुत्ते बेटी को नोच रहे थे, बच्ची की मौत
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5 बजे जब वे वापस आए तो उन्हें पता चला कि उनकी बच्ची गायब है। चूंकि मात्र 4 महीने की बच्ची खुद कहीं आ-जा नहीं सकती, इसलिए उन्होंने आसपास फ़ौरन ही उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कॉलोनी की ही एक महिला को उन्होंने शोर मचाते देखा तो भागकर वहां गए। वहां पहुंचकर जो मंजर उनके सामने था, उनके होश उड़ गए। 2 कुत्ते उनकी बेटी को नोच रहे थे। उन्होंने फ़ौरन ही पत्थर मार कर कुत्तों को भगाया मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्ची की मौत हो गई थी।

Aligarh Stray dogs took away a sleeping 4-month-old girl from home mauled her to death

Recommended Video

    अलीगढ़: में आवारा कुत्तों का आतंक, घर में सो रही तीन माह की बच्ची को बनाया अपना निवाला

    बच्ची के परिजनों की भी लापरवाही
    वहीं प्रत्यक्षदर्शी महिला का कहना है कि सुबह करीब 5 बजे बारिश की वजह से वह अपने कपडे लेने बालकनी में आई। इस दौरान उन्होंने देखा कि 2 कुत्ते एक बच्ची को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। उन्होंने भागकर उन कुत्तों पर ईंट फेंकी और बच्ची को बचाने की कोशिश की लेकिन उन कुत्तों ने बच्ची को नहीं छोड़ा। फिर उन्होंने कॉलोनी में शोर भी मचाया जिसके बाद बच्ची के परिजन आए। बच्ची की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें बच्ची के परिजनों की लापरवाही है। इतने छोटे बच्चों को आखिर पूरी रात के लिए अकेले छोड़कर कौन जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+