अलीगढ़: आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची पर किया हमला, जमीन पर गिरा कर बुरी तरह नोचा
अलीगढ़: आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची पर किया हमला, जमीन पर गिरा कर बुरी तरह नोचा
अलीगढ़, 09 नवंबर: खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है। यहां एएमयू कैम्पस में एक रोंगटे खड़े कर देना वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 3 आवारा कुत्ते एक मासूम बच्ची को नोचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। यदि उस वक्त चिल्लाते हुए एक महिला नहीं पहुंचती तो कुत्ते उस बच्ची को नोच खाते।

यह मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एएमयू कैंपस की मेडिकल कॉलोनी के पास का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अली नदीम रिजावी ने अपलोड किया है। वायरल वीडियो में एक बच्ची भागती नजर आ रही है और उसके पीछे तीन कुत्ते दौड़ रहे हैं। भागते समय बच्ची जमीन पर गिर जाती है और कुत्ते उस पर टूट पड़ते हैं। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर एक महिला चादर लहराते हुए दौड़ती है। महिला को अपनी ओर आता देखकर कुत्ते भाग जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। हालाकि, यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस संबंध में प्रो. अली नदीम रिजावी का कहना है कि एएमयू कैंपस सुनसान पड़ा है। यहां पर कुत्तों का आतंक है। सर सैयद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम एवं जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए। नगर निगम टैक्स लेता है तो आवारा कुत्तों से भी मुक्ति दिलाए।












Click it and Unblock the Notifications