Aligarh News: समाजवादी पार्टी को लगा एक और झटका, अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी, बताई ये वजह

Aligarh News: स्वामी प्रसाद मौर्य सलीम इकबाल शेरवानी के सपा छोड़ने के बाद अब समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

नरेंद्र पाल सिंह तोमर द्वारा अखिलेश यादव को लिखे गए पत्र में लिखा गया है कि उन्होंने अब तक की राजनीति पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ ही किया है।

aligarh-sp-got-another-blow-now-this-leader-left-the-party-yogendra-singh-tomer-ne-chhodi-party

ऐसे में यदि सलीम शेरवानी समाजवादी पार्टी से अलग हो गए हैं तो समाजवादी पार्टी में उनके रहने का भी कोई औचित्य नहीं है। उन्‍होंने लिखा है कि समाजवादी पार्टी की पीडीए की राजनीति केवल दिखावा लगती है।

बता दें कि योगेंद्र पाल सिंह तोमर बदायूं के गुन्नौर तहसील के रहने वाले हैं। योगेंद्र राजनीति में रहने के साथ ही रियल स्टेट के भी कारोबारी हैं। सलीम शेरवानी के साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के सदस्यता ली थी।

पिछले साल 28 जून को अखिलेश यादव द्वारा उन्हें समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। कहा यह भी जा रहा है कि साल 2014 में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को लोकसभा चुनाव जीतने के दौरान योगेंद्र पाल सिंह तोमर की अहम भूमिका थी।

फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ने का क्रम जारी है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस तरह अपने ही पार्टी के नेताओं में मतभेद होना और पार्टी से दूरी बना लेना सपा के लिए साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तरह नुकसानदायक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+