Aligarh: पति को रास नहीं आई सांवली पत्नी, निकाह के 2 साल बाद घर से निकाला

अलीगढ़ (Aligarh) जिल के बन्नादेवी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को निकाह के दो साल बाद घर से निकाल दिया। क्योंकि, शादी के बाद से ही उसे अपनी पत्नी का रूप रंग पसंद नहीं था।

Aligarh News

Aligarh News: खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से हैं। यहां अपने दोस्त को दिए एक वादे को पूरा करने के लिए एक शख्स ने अपनी बेटे की शादी उसकी बेटी से करा दी। युवक ने परिजनों के दबाव में आकर निकाह कर लिया, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। क्योंकि उसकी पत्नी सांवले रंग की थी। इस मामले में पीड़िता ने बन्नादेवी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह मामला अलीगढ़ (Aligarh) जिले के बन्नादेवी थाना (Bannadevi Police Station) क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती और सराय रहमान के दो परिवारों के मुखियाओं में अच्छी दोस्ती थी। बता दें कि साल 2019 में नई बस्ती वाला दोस्त सराय रहमान के दोस्त के घर कुछ खाने का सामान देने गया था। वहां से लौटते में दुर्घटना में जख्मी हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। नई बस्ती वाले दोस्त किए वादे के मुताबिक, सराय रहमान के रहने वाले दोस्त ने अपने बेटी उसकी बेटी की शादी तय कर दी।

शादी तय होने और पिता की बात रखने के लिए बेटा भी मान गया। नवंबर 2019 में दोनों की शादी हो गई। मगर शादी के बाद पत्नी का रूप रंग देख पति बिफर गया और साथ न रखने की जिद शुरू कर दी। हालांकि, किसी तरह दोनों परिवारों के समझाने मनाने के दौर के बीच दंपती पर एक बच्चा भी हो गया। मगर, साल 2022 में युवक ने अपनी को घर से निकाल दिया और वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान उसके पति ने उसे तीन तलाक तक की धमकी दी गई।

Recommended Video

    शातिर दुल्हन ने हनीमून के दौरान किया ऐसा काम, पति रह गया हैरान

    इस मामले में पीड़ित महिला ने मई 2022 में पति के खिलाफ बन्नादेवी पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। लेकिन, आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता इस मामले में लगातार महिला थाने के चक्कर लगा रही है। मगर मुकदमे के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने अधिकारियों से शिकायत की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+