Love Marriage के बाद बीवी को कुछ ऐसा चला पता कि तलाक के लिए पहुंच गई कोर्ट, बोली- अब नहीं रहना साथ

अलीगढ़ जिले में लव मैरिज के 5 महीने बाद एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। उसने तलाक लेने के पीछे जो वजह बताई है उसकी अब पूरे जिले में चर्चा हो रही है।

Aligarh News

Aligarh News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां लव अफेयर (love affair) के बाद एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को अपना पति चुना था। लेकिन, शादी के पांच महीने बाद ही युवती ने अब कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। तलाक लेने के पीछे जो उसने कारण बताया है, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

यह मामला अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र इलाका का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने लव अफेयर के बाद अपने प्रेमी से शादी की थी। शादी करने से पहले दोनों ने अपनी घरवालों की अनुमति भी नहीं ली। चुपचाप लव मैरिज कर ली थी। लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही युवती ने अलीगढ़ कोर्ट में अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी है। तलाक लेने के पीछ जो वजह बताई गई है वो भी बड़ी दिलचस्प है।

दरअसल, युवती का कहना है कि उसका पति सिर्फ 12वीं पास हैं और वो खुद ग्रेजुएट है। इसलिए वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। तो वहीं, जब उसके इस फैसले की जानकारी दोनों के घरवालों को हई तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। इस दौरान लड़के पक्ष की ओर से सुलह की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन उसने अपना निर्णय बदलने से साफ इनकार कर दिया।

Recommended Video

    Aligarh में Tommy और Jelly की अनोखी शादी, बैंड, बाजा, बाराती और सात फेरे | वनइंडिया हिंदी #shorts

    युवती सिर्फ और सिर्फ इस बात पर अड़ी हुई है कि उसे पति से तलाक चाहिए। इस मामले में काउसलर ने भी दोनों को साथ रहने के लिए समझाने की कोशिश की। हालांकि, यहां भी नतीजा कुछ नहीं निकला। बता दें कि दोनों के अब फैमली कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं, जल्द ही दोनों को वैवाहिक जीवन से मुक्ति मिल जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+