Aligarh: 'पिता जो कहते हैं, वह करना पड़ेगा', पत्नी ने किया विरोध तो पति ने दिया 'तीन तलाक', घर से निकाला बाहर

Aligarh Crime News: एक महिला ने अपने पति और ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है उसका पति भी अपने पिता के साथ रहने के लिए उसपर दबाव बनाता है।

Aligarh News

Aligarh News: तीन तलाक का एक हैरान कर देने वाला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है उसका ससुर उर गलत निगाह रखता था। महिला का आरोप है कि उसका पति भी अपने पिता के साथ रहने के लिए उसपर दबाव बनाता था। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर पीड़िता को घर से निकाल दिया।

यह मामला अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा की रहने वाली एक युवती की शादी अलीगढ़ जिले के जमालपुर क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उससे ससुर उसपर गलत निगाहें रखता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके पति अपने पिता का साथ देता था और कहता था कि जो पिता जो कहते हैं, वह तुमको करना पड़ेगा।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अपने पिता के साथ रहने के लिए भी उस पर दबाव बनाता था। इस बात का विरोध करने पर महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने कहा कि जब मेरे पिता जी कहेंगे, तभी मैं तुझको रखूंगा। महिला का ये भी आरोप है कि पति अपने पिता के साथ रहने के लिए भी उस पर जबरन दबाव बनाता था। वह अपने पति के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसका ससुर दोनों के रिश्तों के बीच खटास पैदा करता था।

Recommended Video

    अलीगढ़: स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाते शिक्षिका का वीडियो हुआ वायरल

    पीड़ित महिला ने अपने पति, ससुर, सास सहित अन्य लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है। महिला का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं, इस मामले में सीओ सिविल लाइन शिव प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले की जांच कराई गई। जांच के उपरांत पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+