हनीमून मनाने Aligarh से Uttarakhand गया था कपल, पति को बेहोश कर पत्नी ने किया ये हैरान करने वाला काम

Aligarh News: शादी के बाद नवदंपती हनीमून मनाने उत्तराखंड गए थे। इस दौरान ऋषिकेश के एक होटल में अपने पति को बेहोश कर पत्नी कैश और ज्वलेरी लेकर गायब हो गई।

Aligarh News

Aligarh News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से सामने आई हैं। यहां एक नववाहित जोड़ा शादी के बाद हनीमून मनाने उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) गए था। लेकिन, दूल्हे के होश उस वक्त उड़ गए जब उसकी पत्नी कमरे से गायब हो गई। इतना ही नहीं, वो अपने साथ गहने भी ले गई। पत्नी को कमरे में ना पाकर जब उसने पूछताछ की तो उस जो कुछ पता चला उसे सुनकर युवक के होश उड़ गए।

दरअसल, युवक की नववाहिता पत्नी ने फरार होने से पहले अपने को चाय पिलाई और चाय में ही कुछ नशे की चीज दे दी, जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी कैश और ज्वलेरी लेकर होटल से रवाना हो गई और बस में बैठ कर चली गई। इसकी CCTV फुटेज भी सामने आई है। युवक के परिवार ने मामले में धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से करते हुए अदालत में मुकदमे के संबंध में अर्जी दायर की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
यह हैरान कर देने वाला अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 28 नवंबर को आगरा कैंट इलाके की एक युवती के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद नवदंपती हनीमून मानने के लिए 8 दिसंबर की सुबह ट्रेन से देहरादून गए। वहां से मसूरी और फिर 9 दिसंबर की शाम ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश में बस स्टैंड के नजदीक पारस प्लाजा होटल में एक कमरा ले लिया।

पत्नी ने चाय में मिलाकर दे दी नशीली चीज
सत्यम के मुताबिक, उसकी पत्नी दीपासी ने उसको चाय पिलाई और चाय में ही कुछ नशे की चीज दे दी, जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गया। रात को 2:00 बजे जब सत्यम को होश आया तो वह अपनी पत्नी को होटल रूम में ना पाकर हैरान हो गया। जब उसने होटल स्टाफ से अपनी पत्नी के बारे में पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी तो 7:00 बजे के लगभग ही सामान लेकर चली गई है।

CCTV फुटेज में कमरे से जाती आई नजर
बता दें, जब सत्यम ने कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें पत्नी दीपासी ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखाई दी। सत्यम ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने जब जानकारी की तो पता चला कि पत्नी बस में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सत्यम ने बताया कि उसकी पत्नी कैश और जेवर भी अपने साथ ले गई थी। आनन-फानन में युवक ने अपने घर फोन किया और वापस अलीगढ़ पहुंचा।

Recommended Video

    शातिर दुल्हन ने हनीमून के दौरान किया ऐसा काम, पति रह गया हैरान

    युवती ने कर रखी थी लव मैरिज
    उसने लड़की के घरवालों से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगे। लेकिन, बाद में पता चल गया कि लड़की ने पहले ही लव मैरिज कर रखी थी। युवक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी, मगर कोई मदद नहीं मिली तो अब अदालत में धोखाधड़ी संबंधी मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए अर्जी दायर की है। वहीं इस मामले में जब सीओ तृतीय शिवप्रताप सिंह से बात की गई तब उन्होंने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत थाने में नहीं मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+